शाहजहांपुर, मार्च 29 -- नाबालिग सौतेली पुत्री से रेप का आरोपी गिरफ्तार रोजा। रोजा क्षेत्र मे सौतेली पुत्री से दुष्कर्म करने वाले पिता को रोजा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रोजा पुलिस ने शनिवार को आरोपी को दुर्गा इनक्लेव के पास से गिरफ्तार कर लिया था। बीते शुक्रवार को महिला ने अभियोग दर्ज कराया था। उसके पहले पति की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की थी। पहले पति से उसके एक पुत्री है और दूसरे पति से भी एक पुत्री है। महिला ने पति पर सौतेली पुत्री से मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.