बुलंदशहर, जून 29 -- विशेष न्यायालय (एडीजे/पोक्सो-2) सतेन्द्र प्रकाश पांडे ने वर्ष 2017 में कोतवाली नगर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को 12 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायाधीश ने अभियुक्त पर 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

मामले का विवरण सोमवार को अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक धर्मेंद्र कुमार राघव ने बताया कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी नीतीश कुमार पर वर्ष 2017 में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर 30 अप्रैल 2017 को कोतवाली नगर में पोक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की विवेचना कर 29 जून 2017 को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस महानिदेशक के निर...