शामली, मार्च 1 -- थानाभवन क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में थानाभवन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गत तीन दिन पूर्व 26 फरवरी को पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना थानाभवन पर नामजद तहरीर देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। मामले में रविवार को थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस टीम हेड कांस्टेबल नितेन्द्र राठी,हेड कांस्टेबल शाहनवाज,कांस्टेबल आकाश जैनर कर साथ कार्रवाई करते हुए मामले मे दो आरोपियों नीरज पुत्र रमेश निवासी ग्राम...