नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
पाकुड़, अगस्त 2 -- मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं इस घटना में शामिल अन्य फरार एक संलिप्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता शाम को अपने नानी घर के सामने खड़ी थी। इसी क्रम में दो युवक बाइक पर आए और लड़की को जबरन बाइक में उठा ले गए। जहां दोनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक लड़की को वापस घर पहुंचाने आ रहे थे। इसी क्रम में रास्ते में ही दो अन्य युवकों ने बाइक रोक कर लड़की को उतार कर ले गए।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया दोनों अन्य युवकों ने भी बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.