नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, झाड़ियों में मिली बेहोश
मैनपुरी, मई 27 -- थाना किशनी क्षेत्र के कुसमरा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां खेत पर गई एक 14 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता को बेहोशी की हालत में खेत से बरामद किया गया है। कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी खेत पर गई थी। आरोप है कि तभी गांव का ही युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने किशोरी का मुंह दबाकर उसे जबरन खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। काफी देर तक किशोरी के घर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.