नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
पाकुड़, जुलाई 27 -- मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त मिजानुर शेख को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस अन्य फरार आरोपियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार लड़की के साथ चार लड़कों ने सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत रविवार को पुलिस को परिजनों ने दी। जानकारी होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मिजानुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस घटना में संलिप्त तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.