नाबालिग से शारीरिक शोषण का आरोप, मामला दर्ज
धनबाद, जुलाई 17 -- एकड़ा निवासी एक महिला की शिकायत पर लोयाबाद पुलिस ने करकेंद खटाल निवासी 25 वर्षीय मोनू यादव के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार आरोपी पिछले एक वर्ष से 17 वर्षीय पुत्री को डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। किशोरी उसके साथ जाने से इनकार करती थी, वह उसे रास्ते से उठा लेने, जान से मारने और परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। महिला ने बताया कि 14 जुलाई को आरोपी उसके घर पहुंचा और उसकी पुत्री को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर के अंदर भाग गई। महिला के सामने आते ही आरोपी फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.