दुमका, सितम्बर 29 -- अपने बेटे की शादी नाबालिग लड़की से कराने के मामले में दुमका एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश मोहित चौधरी ने मंगलवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे ताला मरांडी सहित पांच आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामला 27 फरवरी 2016 की है। आरोप था कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे ताला मरांडी ने अपने बेटे मुन्ना मरांडी की शादी एक नाबालिग लड़की से कराई गई थी। मामला प्रकाश में आने के बाद बोआरीजोर गोड्डा के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मरांडी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 9, 10 और 11 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में मुन्ना मरांडी, मुन्ना मरांडी के ससुर भगन बास्की, भीमा मरांडी, अनिल हेम्ब्रम और ताला मरांडी सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि आरोपियों की संलिप्तता से ना...