नाबालिग से शादी मामले में भाजपा के पूर्व नेता ताला मरांडी सहित पांच आरोपी बरी
दुमका, सितम्बर 29 -- नाबालिग लड़की से शादी कराने के मामले में दुमका एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश मोहित चौधरी ने मंगलवार को भाजपा के पूर्व नेता ताला मरांडी सहित पांच आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामला 27 फरवरी 2016 की है। आरोप था कि मुन्ना मरांडी की शादी एक नाबालिग लड़की से कराई गई थी। मामला प्रकाश में आने के बाद बोआरीजोर गोड्डा के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मरांडी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 9, 10 और 11 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में मुन्ना मरांडी, मुन्ना मरांडी के ससुर भगन बास्की, भीमा मरांडी, अनिल हेम्ब्रम और ताला मरांडी सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। यह भी पढ़ें- नाबालिग से शादी मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी सहित पांच आरोपी बरी आरोप था कि आरोपियों की संल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.