भागलपुर, अप्रैल 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नाबालिग लड़की से शादी की जिद पर अड़े किशोर ने आत्महत्या की कोशिश की। घटना पीपलीधाम में सोमवार को घटित हुई। किशोर ने फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। परिजनों को डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने उसे समझाया जिसके बाद मामला शांत हुआ।किशोर के परिजनों का कहना है कि पढ़ाई छोड़ने के बाद वह एक टेंट हाउस में काम करता था। उसी दौरान पास में ही रहने वाली एक नाबालिग लड़की से उसे प्रेम हो गया। दोनों शादी करने का मन बना लिया। लड़की परिजन तैयार हो गए पर लड़के वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना है कि दोनों नाबालिग हैं, ऐसे में उनकी शादी कराना गैरकानूनी होगा। उधर लड़की वाले दबाव बनाने लगे कि शादी नहीं करने पर वे केस कर देंगे। उसी से परेशान होकर किशोर ने आत्महत्या की कोशिश की।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.