मेरठ, सितम्बर 3 -- नाबालिग से विवाह कर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को खरखौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दो सितंबर को पीड़िता के परिजन ने थाने में तहरीर देकर उलधन निवासी इसराईल पुत्र रियाजुद्दीन पर विवाह करने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 163/26 दर्ज किया था। मामले में बीएनएस की धारा 65(1)/64(2), पोक्सो एक्ट की धारा 5आई/6 तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं 9/10/11 लगाई गई थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी किठौर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक खरखौदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन सितंबर को करीब 10...