नाबालिग से लैंगिक अपराध में चार साल की सजा
गोरखपुर, सितम्बर 23 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नाबालिग से लैंगिक अपराध का मामला सिद्ध पाए जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट शमीम अहमद अंसारी ने गुलरिहा थाना क्षेत्र के खुटहन खास निवासी नसरुद्दीन उर्फ नसरू को चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 5500 रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर अभियुक्त को दो माह का अतिरिक्त कठोर कारावास और 15 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक राम मिलन सिंह ने अदालत को बताया कि वादी की करीब नौ वर्षीय पुत्री अपने मामा के घर रहती थी। 30 जून 2022 की रात करीब आठ बजे नसरुद्दीन उर्फ नसरू बच्ची को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने खेत के पास ले गया। अभियोजन के अनुसार, खेत के पास आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। घट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.