बिजनौर, मार्च 7 -- धामपुर। सोशल मीडिया पर नाबालिग को ब्लैकमेल कर लाखों रूपए और सोने के जेवरात ठगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना के आरोप में कार्रवाई करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जबकि एक आरोपी कैफ मलिक अभी फरार बताया जा रहा है। गांव सुहागपुर निवासी पीड़ित ताजुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके नाबालिग पुत्र उबैदुर्रहमान उर्फ मौ चांद की दोस्ती इंस्टाग्राम पर अदनान खान नामक शख्स से हुई। आरोपी ने यूट्यूबर बताते हुए बेटे को इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने का झांसा दिया। लॉगिन आईडी का पासवर्ड मांग लिया। पासवर्ड मिलने के बाद आरोपी ने नाबालिग की आईडी से उसके और परिवार के फोटो डाउनलोड कर लिए। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। नाबालिग की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.