बरेली, सितम्बर 22 -- UP News: यूपी के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद गांव में पंचायत बैठी। पंचायत दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया, साथ ही तय हुआ कि अभी रोका और टीका होगा। फिर बाद में किशोरी के बालिग होने पर आरोपी युवक से उसकी शादी करा दी जाएगी। फिलहाल ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया है। वहीं, अधिवक्ता का कहना है कि दुष्कर्म के मामले में कानूनन समझौता नहीं किया जा सकता। शीशगढ़ क्षेत्र की पीड़िता की मां ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव के ही एक युवक ने बीते करीब एकसाल पहले उसकी 16 वर्षीय बेटा को डरा-धमकाकर रेप किया और फोटो बना लिए। फिर आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर करीब साल भर से किशोरी से रेप कर...