दरभंगा, फरवरी 27 -- कमतौल। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में कमतौल थाने में दर्ज कांड के नामजद रमौल गांव निवासी मो. शहनवाज उर्फ अजमतुल्लाह को कमतौल थाने की पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि कांड की अनुसंधानकर्ता अभिलाषा कुमारी एवं पुलिस बल के साथ बुधवार रात छापेमारी कर अभियुक्त को दबोचा गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है। मारपीट व लूटपाट मामले में गिरफ्तार कमतौल। पुलिस ने ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के पौनद गांव में छापेमारी कर राजकुमार यादव को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.