कौशाम्बी, मार्च 31 -- कोतवाली क्षेत्र के मवई केवट गांव निवासी वस्सन अली ने एक ई-रिक्शा खरीद रखा है। आरोप है कि इसे वह अपने 16 वर्षीय बेटे से चलवा रहा था। सोमवार को यातायात उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने नाबालिग को रिक्शा चलाते हुए पकड़ लिया। उन्होंने नगर कोतवाली में रिक्शा मालिक के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...