नाबालिग से यौन शोषण और वीडियो वायरल करने का आरोप, केस दर्ज
कोडरमा, अगस्त 10 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में नाबालिग से यौन शोषण और उसका आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता के आवेदन पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि जब उनकी पुत्री करीब 15 वर्ष की थी, तब गांव के एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसका वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर युवक लगातार नाबालिग को भयभीत करता और उसका शोषण करता रहा। आवेदन के अनुसार, मुख्य आरोपी ने उक्त वीडियो अपने एक मित्र को भी भेज दिया, जिसके बाद वह भी पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.