रुडकी, मार्च 29 -- एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर नाबालिग बेटी को बहलाफुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि विरोध करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भगवानपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहलाफुसलाकर ले गया। आरोप है कि युवक ने बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। बेटी ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। पीड़ित ने पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भगवानपुर कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरुण निवासी जड़ौदा जट्ट, थाना देवबंद जिला सहारनपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही किशोरी का मेडिकल कराया गया है। बता...