नाबालिग से मारपीट व चाबी छीनने के प्रयास में दो युवक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
जमशेदपुर, जुलाई 1 -- जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबल टाउन स्थित पूजा मैदान में नाबालिग से मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनने के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय पीड़ित ने प्राथमिकी में बताया कि 22 जून की रात वह अपने छोटे भाई को गाड़ी चलाना सिखा रहा था। इसी दौरान 8-10 युवक वहां पहुंचे, गाली-गलौज करते हुए चाबी छीन ली और विरोध करने पर बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। शिकायत में आरोप है कि रोनक नामक युवक ने चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित से मिले वीडियो और फोटो के आधार पर जांच तेज कर दी है। नामजद आरोपी रोनक समेत अन्य युवकों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.