गोरखपुर, मार्च 2 -- गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के बारानगर गांव में 17 वर्षीय किशोर से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के आरोपों में गोला पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खेदू प्रसाद निवासी बारानगर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका नाती शाहिल शाम को गांव के पूर्व स्थित पुलिया पर दौड़ने गया था। वहां पहले से मौजूद गोलू सिंह व लक्की सिंह पुत्रगण संजय सिंह तथा मंटू यादव पुत्र बृजभान यादव ने उसे घेरकर लात-घूंसों व चप्पलों से मारपीट कर घायल कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। मारपीट के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं और थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.