गोरखपुर, जून 19 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव में नाबालिग बालक से मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी मीरा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पुत्र बंधे पर खेलने गया था, जहां मंगेश, नित्यानंद, आकाश और निखिल ने उसके साथ मारपीट की। बेटे को बचाने पहुंची उनकी बेटी से भी आरोपितों ने हाथापाई की। विरोध करने पर मीरा देवी के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...