बक्सर, अप्रैल 29 -- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के जेल पईन रोड़ में नाबालिग से मारपीट की घटना हुई है। जख्मी के पिता ने छह पर नामजद एफआईआर दर्ज करायी है। शहर के चरित्रवन निवासी धीरज चौबे ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि नाबालिग बेटा चचेरे भाई के साथ बाइक पर जा रहा था। जैसे ही जेल पईन रोड के पास पहुंचा। वैसे पहले से घात लगाये शिवम पांडेय, शिवम वर्मा, उज्ज्वल, गौतम कुमार सहित अन्य ने उसकी बाइक रूकवाई। इसके बाद उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसमें उसका सिर फट गया। मारपीट के दौरान उसके गले में सोने की चेन छीन ली गई। यह भी पढ़ें- बारात आए किशोर को पीटा जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। (बक्सर से नवीन पाठक) यह भी पढ़ें- युवक पर खुकरी और डंडों से हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.