नाबालिग से देह व्यापार कराने की आरोपित महिला गिरफ्तार
बिहारशरीफ, मई 22 -- बिहारशरीफ। लहेरी थाना पुलिस ने नाबालिग को अगवाकर उससे देह व्यापार कराने के केस में एक फरार आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई आरोपी पावापुरी निवासी रेखा कुमारी है। सड़क किनारे मां के साथ भुट्टा बेचने वाली 17 साल की किशोरी को झांसा दे, गिरोह ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद नालंदा कॉलनी में किशोरी को बंधक बनाकर रखा गया था। जहां उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। सूचना तंत्र का इस्तेमाल कर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार से पूछताछ के आधार पर रेखा कुमारी को पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.