अमरोहा, जून 27 -- रहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और उसका जबरन गर्भपात कराने के गंभीर मामले में लापरवाही बरतने पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने शनिवार को उपनिरीक्षक देवानंद शुक्ला को निलंबित कर दिया। उपनिरीक्षक पर आरोप है कि उन्होंने मामले में विधिक कार्रवाई के बजाय दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। उपनिरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बीती 18 मई को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही विकास नामक युवक ने उसकी 12 वर्षीय बेटी को डरा-धमकाकर करीब एक साल तक दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद रहरा पुलिस ने इस गंभीर पॉक्सो मामले में त्वरित एफआईआर दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कराने का ताना...