पीलीभीत, जून 7 -- चम्पावत। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी बीएस बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र की एक किशोरी के पेट में दर्द होने पर परिवार के लोग उसे जांच के लिए अस्पताल लेकर गए। वहां उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद परिवार ने कोतवाली में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीलीभीत की आवास विकास कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय सुमित मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म में युवक पर केस पुलिस के अनुसार आरोपी और किशोरी चम्पावत में एक दुकान पर साथ काम करते थे। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइ...