गंगापार, मार्च 27 -- थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी अंतर्गत एक गांव की किशोरी ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी के मुताबिक युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है। वहीं, क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...