किशनगंज, मार्च 15 -- किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने शनिवार को महिला थाना में आवेदन देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की विद्यालय में कक्षा 9 में पढ़ती है। 14 फ़रवरी को सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल जाते समय एक कब्रिस्तान के पास आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की की साइकिल रोकी और सुनसान जगह होने का फायदा उठाकर उसे मकई के खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। नाबालिग लड़की के अनुसार, आरोपी ने उसे चुप रहने की धमकी दी और कहा कि चिल्लाने पर समाज में उसकी और परिवार की इज्जत खराब हो जाएगी। साथ ही शादी का लालच भी दिया। घटना के बाद पीड़िता ने घर लौटकर मां और परिवार को पूरी घटना बताई। परिवार ने समाज में बदनामी के डर से शुरुआत में कोई कदम नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.