जमशेदपुर, मई 29 -- पोक्सो विशेष न्यायाधीश विमलेश कुमार सहाय की अदालत में बुधवार को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वरुण दास उर्फ अभिलाषा दास को दोषी करार दिया गया। अदालत अब सजा के बिंदु पर 5 जून को सुनवाई करेगी। मामले में आठ गवाहों का परीक्षण पूरा हो चुका था। घटना 11 जनवरी 2024 की है। 12 वर्षीय नाबालिग अपने भाइयों को घर बुलाने के लिए निकट के मैदान में जा रही थी। इसी दौरान आरोपी वरुण दास उर्फ अभिलाषा दास और एक अन्य किशोर ने उसे घेर लिया। दोनों ने नाबालिग का मुंह दबाकर झाड़ियों में ले जाकर बारी-बारी दुष्कर्म किया। नाबालिग के बेहोश हो जाने पर दोनों आरोपी फरार हो गए। बाद में वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। किशोर को पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्ता...