शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- शाहजहांपुर। कटरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 42 ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास के साथ 35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की पूरी राशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में प्रदान की जाएगी। विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार सिंह ने इस मामले को लेकर साक्ष्य प्रस्तुत किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...