नाबालिग से दुष्कर्म में केस दर्ज
गाजीपुर, मई 24 -- रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी एक दिन पहले शाम को शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक ने उसके पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। उसकी पुत्री कक्षा आठ में पढती है। घर लौटने पर किशोरी ने पूरी घटना बताई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। यह भी पढ़ें- बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गांव पहुंचीं एसपी ग्रामीण, दर्ज किए बयान प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.