गंगापार, फरवरी 12 -- पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर जोन अंतर्गत थाना करछना पुलिस को ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी सफलता मिली है। बहला-फुसलाकर नाबालिग को ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में विशेष न्यायालय ने आरोपी को कठोर दंड सुनाया है। मामला वर्ष 2020 का है, जब कपतुआ निवासी अनिल कुमार के खिलाफ थाना करछना में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना पूरी कर पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध साक्ष्य और प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, प्रयागराज ने आरोपी को अपहरण के मामले में पांच वर्ष के कठोर कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माना तथा दुष्कर्म के मामले में 20 वर्ष के कठोर कारावास व 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। गौरतलब है कि आरोपी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.