बुलंदशहर, जुलाई 3 -- अपर सत्र न्यायाधीश/पॉक्सो - 1 विनीत चौधरी ने वर्ष 2023 में सिकंदराबाद क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म में अभियुक्त को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायाधीश ने अभियुक्त पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। शासकीय अधिवक्ता (अभियोजन) महेश राघव ने बताया कि ​यह मामला सिकंदराबाद थाना क्षेत्र का है। वर्ष 2023 में आरोपी दीपक पुत्र कालूराम निवासी सरायधारी ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर 26 फरवरी 2023 को सिकंदराबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच कर 1 अप्रैल 2023 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। जिला पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत इस केस को चिन्हित करते हुए मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से न्यायालय में प्रभावी पैरवी की ग...