नाबालिग से दुष्कर्म में अभियुक्त को 10 साल की सजा
गया, अगस्त 21 -- नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट की विशेष जज रचना अग्रवाल ने शुक्रवार को अभियुक्त उत्तम कुमार को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। अभियुक्त नवादा जिले का रहने वाला है। अदालत ने विभिन्न धाराओं के तहत उस पर कुल एक लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामला टनकुप्पा थाने से संबंधित है। घटना आठ जुलाई 2021 की रात की है। बताया गया कि घटना के दिन अभियुक्त ने नाबालिग पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता के बयान पर टनकुप्पा थाने में अभियुक्त के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बाद में अभियुक्त को बिहारशरीफ से गिरफ्तार किया था।सात गवाहों ने अदालत में दी गवाहीमामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाहों की गवाही कराई गई। इनमें पीड़िता और उसके परिजनों के अलावा चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.