रांची, जून 24 -- रांची। नाबालिग से दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम से जुड़े एक मामले में आरोपी राजू उरांव के खिलाफ चल रहे ट्रायल में बुधवार को सुनवाई पूरी हो गई। विशेष पोक्सो की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत 4 जुलाई को अपना निर्णय सुनाएगी। मामला को लेकर मांडर थाना में 19 सितंबर 2023 को एफआईआर दर्ज कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...