नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुस्तफा अंसारी को 10 साल की कैद
रांची, सितम्बर 28 -- रांची, संवाददाता। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी अभियुक्त मो. मुस्तफा अंसारी (50 वर्ष) को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि पीड़िता के चिकित्सा खर्च और पुनर्वास के लिए देने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने 23 सितंबर को अभियुक्त को दोषी करार दिया था। अदालत ने आरोपी को आईपीसी की धारा 376(2)(एन) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 8 के तहत दोषी माना। अदालत ने अपने फैसले में एसएफएसएल की रिपोर्ट को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना। जांच में पीड़िता के कपड़े से लिए गये प्लाजो के नमूने में वीर्य पाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक उस नमूने के पुरुष डीएनए प्रोफाइल का मिलान आरोपी के रक्त के नमूने से हुआ। मामले में 2 जून 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.