देहरादून, अगस्त 31 -- देहरादून। ऋषिकेश के एक होटल में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किए जाने के मामले का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़िता को न्याय, समुचित उपचार और सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा पुलिस व अस्पताल अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने एसपी देहात जया बलूनी और ऋषिकेश थाना प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट से फोन पर मामले की जानकारी लेते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज करने और कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में 8वीं की छात्रा को बेहोश कर रेप, स्नैपचैट में हुई थी दोस्ती; हालत गंभीर कंडवाल ने कहा कि सोशल मीडिया ...