मुरादाबाद, फरवरी 26 -- नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अज्ञात समेत चार लोगों पर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ भय दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ व्यक्तियों द्वारा नाबालिग के साथ अनुचित कृत्य किए गए, जिससे वह गर्भवती हो गयी, साथ ही उसका वीडियो बनाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़ित पिता की शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बुधवार को कल्लू पुत्र छोटे व तहजीब पुत्र अकबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.