गुमला, जून 2 -- गुमला, संवाददाता। गुमला सिविल कोर्ट एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में घाघरा निवासी प्रदीप उरांव को दोषी करार दिया है। मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई आठ जून को होगी। जानकारी के अनुसार घटना 10 फरवरी 2022 की है। पीड़िता स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक सुनसान स्थान पर आरोपित ने उसे रोक लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और स्वजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद स्वजनों की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपित को दोषी पाया। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म का आरोपित दोषी करार, 16 को होगी सजा अब अदालत आठ जून को सजा की अवधि पर अपना फैसला सुनाएगी।

हिं...