किशनगंज, सितम्बर 1 -- किशनगंज। नाबालिग पीड़िता से घर में घुसकर दुष्कर्म करने के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने दोषी को कड़ी सजा सुनाई है। अनन्य विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम दीप चंद पाण्डेय की अदालत ने आरोपी अजय कुमार महतो, निवासी, चकला घाट बालुबाड़ी, को विभिन्न धाराओं में दोषी करार देते हुए उम्रकैद सहित अलग-अलग सजा सुनाई है। अलग अलग सजा में कुल 1 लाख 12 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आरोपी को महिला थाना कांड संख्या 32/2023 व विशेष पॉक्सो वाद संख्या 19/2024 के तहत पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत 15 वर्ष के कठोर कारावास तथा 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं, आईपीसी की धारा 450 के तहत सात वर्ष के कठोर कारावास एवं जुर्माना तथा एसस...