मुजफ्फर नगर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरनगर स्थानीय रामलीला टिल्ला निवासी नाबालिग से दुष्कर्म के चर्चित प्रकरण में पुलिस कार्रवाई के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्रकरण में आरोपी चिकित्सक, सम्राट स्कूल के चौकीदार समेत चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना को लेकर अलग-अलग समुदायों से जुड़े लोगों और राजनीतिक-सामाजिक संगठनों की सक्रियता बढ़ गई है। सत्ता और विपक्ष दोनों की ओर से पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई जा रही है।

घटनाक्रम का संक्षेप बता दें कि पिछले दिनों रामलीला टिल्ला निवासी एक नाबालिग से शहर के सम्राट स्कूल एवं मिमलाना रोड स्थित अल्फा क्लीनिक में दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी चिकित्सक डा. आदिल, नाजिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अब तक स्...