नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
औरैया, जुलाई 19 -- फोटो: 4 पुलिस कस्टडी में पकड़ा गया आरोपी।औरैया, संवाददाता।कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली औरैया में पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मामले में वह काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कासगंज जनपद के गंज डूडवारा थाना क्षेत्र के मोतीनगर निवासी 20 वर्षीय दलवीर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.