जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। पोस्को कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विमलेश कुमार सहाय की अदालत ने बुधवार को परसूडीह के गौतम कुमार प्रधान को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया गया है। मामला 18 मार्च, 2024 का है। अदालत में सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया। अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 18 मार्च की तारीख निर्धारित की है। पोस्को कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने घटना से जुड़े साक्ष्य और गवाह अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए थे। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...