नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, अगस्त 9 -- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीती छह अगस्त को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पथरी पावर हाउस से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी को न्यायाल में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार बीती छह अगस्त को किशोरी के पिता ने कोतवाली रानीपुर में शिकायत पत्र देकर बताया कि एक युवक किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। इसके बाद नशीला पदार्थ पिला कर बीएचईएल क्षेत्र की झाड़ियों में दुषकर्म किया। किशोरी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट में घायल किशोरी को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट में किशोरी के सिर और जबड़े में चोट लगी। शिकायत में पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.