जमुई, जून 22 -- झाझा, निज संवाददाता। झाझा के एक गांव की करीब 14 वर्षीय एक किशोरी संग दुष्कर्म करने और बाद में आरोपी द्वारा इसका वीडियो भी वायरल कर देने के आरोप का एक मामला सामने आया है। घटना बीते 13 तारीख के सुबह सवेरे की बताई जाती है,किंतु थाना में इस संबंध में आवेदन शनिवार की देर शाम दिया गया है। पीड़िता की मां द्वारा दिए आवेदन के अनुसार उसे उक्त कुकर्म की जानकारी आरोपी द्वारा वीडियो वायरल किए जाने के बाद हुई है।

घटना का विवरण आवेदिका के अनुसार घटना वाले दिन की सुबह वह धमना काली मंदिर में पूजा करने को गई हुई थी। बताया कि उसी दौरान बैजला का सुमन कुमार नामक लड़का उसके घर के पास के आम पेड़ से आम तोड़ने के बहाने आया था और उसकी नाबालिग बेटी को अकेली देख उसे भुजाली का भय दिखाकर व जान मारने की धमकी दे गलत काम किया। बताया कि बेटी जब चिल्लाना चाही ...