बोकारो, अप्रैल 13 -- बालीडीह पुलिस ने थाना क्षेत्र में निवास करने वाली नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के प्रयास में शामिल दो आरोपियों को अलग अलग ठिकानों से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चैनपुर निवासी कृष्णा कपरदार व गुरगुरी निवासी अमित कुमार मंडल को सोमवार को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने थाने में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी है। कहा कि पीड़ित बच्ची की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था कि उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- धर्मनगरी में महापाप! चचेरे...