रांची, फरवरी 26 -- रांची, संवाददाता। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने कड़ा रूख अपनाते हुए 26 वर्षीय आरोपी अरविंद हेंब्रम को 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला पोक्सो के स्पेशल जज वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सुनाई। अभियुक्त बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र के भदवाजारा निवासी है। अदालत ने आरोपी पर 35 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त नौ माह की सजा भुगतनी होगी। सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 24 फरवरी 2021 को रिंग रोड स्थित एक पुल के पास हुई थी। अभियुक्त पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर पुल के नीचे ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाहों के बयान दर्ज कराए गए, जबकि बचाव पक्ष की ओर से एक गवाह पेश किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.