उरई, अगस्त 13 -- कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार सुबह पकड़कर आवश्यक कार्यवाही के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि गांव निवासी शिवकरन ने कुछ वर्ष पहले एक ऐसी महिला से शादी की थी जिसकी पहले से एक बेटी थी। नाबालिग मां और सौतेले पिता के साथ ही रह रही थी। पीड़िता की मां ने दो दिन पहले पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व रात के समय आरोपी ने अलग कमरे में सो रही नाबालिग को दबोच लिया और विरोध के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज सुबह मासूम ने आपबीती मां को बताई। मां की शिकायत पर मंगलवार को प...