कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा निवासी ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ गांव के विशाल कुमार दास, पिता सापुर दास द्वारा दुष्कर्म का मामला कोडरमा थाना में दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में कहा गया कि विशाल कुमार के द्वारा नहाने का वीडियो बना लिया गया था। 16 जनवरी को वह छत के सहारे घर में घुसा और वह वीडियो दिखाकर गलत किया। इस दौरान मेरी बेटी के द्वारा चिल्लाने पर गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा उसे पकड़ा गया लेकिन वह हाथ छुड़ाकर वह फरार हो गया। इस मामले में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...