अमरोहा, दिसम्बर 27 -- रजबपुर। उपले थापने गई किसान की नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही बाल अपचारी व युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। देर शाम तक किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की। खेत में बेहोशी की हालत में मिली किशोरी को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़े मामले में यहां एक किसान का परिवार रहता है। शुक्रवार शाम किसान की 15 साल की बेटी गांव के बाहर ग्राम समाज की जमीन में उपले थापने गई थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने बेटी की तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान किशोरी खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके कपड़े व शरीर पर खून लगा था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और किशोरी...