नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चार नाबालिग निरुद्ध
रांची, अप्रैल 17 -- नामकुम, संवाददाता। पुलिस ने शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में चार नाबालिगों को निरुद्ध किया है। बरियातू की रहने वाली एक नाबालिग ने चारों पर नशा कराकर बारी-बारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। थानेदार रामनारायण सिंह ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गत 31 मार्च को नामकुम के करकट्टा स्थित एक नाबालिग के घर में पार्टी के दौरान सभी नशे की हालत में थे। इसी दौरान चारों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को करकट्टा से और दो को प्लांडू से निरुद्ध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.